दो ईवीएम से करवाया जाएगा मंडी सीट का मतदान, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा कर्मियों की नजर

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो मंडी। लक्की शर्मा 

 मंडी संसदीय क्षेत्र पहली बार दो ईवीएम मशीनों से मतदान करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों में पहुंच चुकी हैं और अंतिम तैयारियां मुक्कमल कर ली गई हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि मंडी संसदीय सीट पर प्रत्याशियों की संख्या 16 से अधिक हो गई है। यहां 17 प्रत्याशी मैदान में हैं और 18वें आप्शन के रूप में नोटा रहेग। एक ईवीएम पर अधिकतर 16 प्रत्याशियों के ही नाम होते हैं ऐसे में इस बार मतदान करवाने के लिए दो ईवीएम का सहारा लिया जा रहा है। इसके लिए मंडी तीन हजार अतिरिक्त ईवीएम मंडी पहुंच चुकी हैं और इन्हें सभी पोलिंग बूथों के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मतदान की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है और कल सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।

मंडी संसदीय क्षेत्र में कुल 12 लाख 81 हजार 462 मतदाता हैं। इनमें 6 लाख 30 हजार 661 महिला मतदाता और 6 लाख 50 हजार 796 पुरूष वोटर हैं। सर्विस वोटर की संख्या 13747 हैं। इसके साथ ही तीसरे जेंडर के 5 मतदाता हैं। मंडी जिला में 18-19 वर्ष के 25500 युवा पहली बार इन चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र में हर विधानसभा हल्के में दो मतदान केंद्र महिला कर्मियों द्वारा संचालित होंगे। इस प्रकार पूरे संसदीय क्षेत्र में 34 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जिनपर महिला कर्मी ही मतदान करवाएंगी। इसी प्रकार मंडी संसदीय क्षेत्र में हर विधानसभा हल्के में दो आदर्श मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। यहां मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। 4 ऑक्जिलरी मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Lucky Sharma
Himachal Crime News
 Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत