प्रियंका गांधी का मंडी दौरा रद्द खराब मौसम ने डाला खलल,रैली में पहुंचे लोग निराश

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो मंडी। लक्की शर्मा 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का मंगलवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के सुंदरनगर में भी प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया है। बता दें कि उनके दौरा रद्द होने की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। 

सुंदरनगर में सोमवार देर रात से बारिश हो रही है। जिसके चलते प्रियंका गांधी का हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाया। इससे प्रियंका का इंतजार कर रहे रैली में पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी। 

वहीं, रैली स्थल पर पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, रजनी पाटिल, पंडित सुखराम, मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रम शर्मा, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
 इस दौरान इन नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया।
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com


Report:-Lucky Sharma
Himachal Crime News
 Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए