कंडाघाट:दो कारों में जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो सोलन। नवीन शर्मा


कंडाघाट बाजार के समीप बुधवार सुबह शिमला से सोलन जा रही कार को सोलन से शिमला जा रही कार ने टक्कर दे मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिमला से सोलन जा रही कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।



स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राथमिक उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने घायल चालक की गम्भीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हेडकांस्टेबल महेंद्र की टीम ने घटना स्थल पर जाकर मौके का जायजा लिया। घायल व्यक्ति की पहचान विकास मल्होत्रा के रूप में हुई है.

एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि कार चालक  विकास  के सिर में गहरी चोटें आई हैं। उसका उपचार शिमला अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं, इसमें सोलन से शिमला जा रहे कार चालक राकेश की गलती पाई गई है। कंडाघाट पुलिस ने राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी ही।

Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Naveen Sharma
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए