कंसा खड्ड में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो मंडी। लक्की शर्मा

उपमंडल सुंदरनगर की ग्राम पंचायत घीड़ी के टरु गांव में खड्ड में डूबने से एक 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा रविवार बाद दोपहर का बताया जा रहा है। वह गांव के अन्‍य साथियों के साथ घर के समीप स्थित कंसा खड्ड में नहाने गया हुआ था, इस दौरान उसकी डूबकर मौत हो गई।

सूर्य धर्मराज व लता देवी का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा है काफी देर तक बच्चे खड्ड में नहाते रहे। इस दौरान सूर्य को पानी में डूबता देख अन्य बच्चे वहां दौड़कर घर तक गए और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। परिजन और गांववासी वहां पर पहुंचे। 
 
लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पानी के बीच से अचेत अवस्था में पड़े सूर्य को बाहर निकाल कर गोहर स्थित अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दिए बिना ही सूर्य का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूर्य राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरलोह में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। ग्राम पंचायत घीड़ी के प्रधान दुनी चंद ने बताया कंसा खड्ड में डूबने से बच्चे की मौत हुई है।


Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Luceky Sharma
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए