मैकलोडगंज-चंडीगढ़ हाइवे के पास संदिग्ध हालत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो धर्मशाला। अंकुश



मैकलोडगंज-धर्मशाला-चंडीगढ़ स्टेट हाइवे पर कालापुल के पास संदिग्ध हालत में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई है. संभव है कि शव किसी सिख समुदाय से संबंधित शख्स का हो सकता है. शव के पास से एक लाल रंग की पगड़ी भी बरामद हुई है.
विज्ञापन 
 शव बेहद सड़-गल चुका है. पुलिस इसे तीन से चार दिन पुराना बता रही है, लेकिन फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है. मृतक की जेब से मिली चीजों को देखते हुए पुलिस अनुमान लगाकर चल रही है कि ये शख्स पंजाब का हो सकता है और पेशे से दर्जी का काम करता होगा. 


फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस की ओर से पड़ताल शुरू कर दी गई है.

यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इन दिनों पर्यटन नगरी धर्मशाला में पर्यटन सीजन चरम पर है और बाहरी राज्यों से भी लोग धर्मशाला और मैकलोडगंज आते हैं. ऐसे में हो सकता है कि शरारती तत्वों की ओर से इस सीजन का लाभ उठाकर बाहरी राज्यों से उसे यहां लाकर इस शख्स की सुनियोजित तरीके से हत्या कर रात के अंधेरे में शव को सड़क के नीचे धकेल दिया गया होगा.

फिलहाल यह तमाम विषय जांच का है और जांच के बाद ही हकीकत से पुलिस पर्दा उठा पाएगी.

Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Ankush Thakur
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से