नशे के काले कारोबारियों का पुलिस की नाकेबंदी के आगे फेल हुआ प्लान

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो मंडी। सहयोगी संवाददाता

नशे के काले कारोबारियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए प्लान तो बनाया लेकिन पुलिस की नाकेबंदी के आगे यह प्लान फेल हो गया। दरअसल जोगिंद्रनगर थाना पुलिस की एक टीम ने बीती रात थाना प्रभारी संदीप शर्मा की अगुवाई में गलू नामक स्थान के पास नाका लगा हुआ था। 
 
जिसमें एएसआई पवन कुमार, हैड कांस्टेबल मनवीर सिंह, कांस्टेबल रविंद्र सिंह और दीवान चंद मौके पर मौजूद थे। इसी रास्ते से चरस और अफीम की भारी भरकम खेप आल्टो कार में ले जाई जा रही थी। कार को एक स्कार्पियो एस्कॉर्ट कर रही थी। स्कार्पियो में भी दो लोग सवार थे और कार में भी।

स्कार्पियो आगे चलाने का मकसद ही यही था कि पुलिस कहीं पर नजर आए तो कार वाले को अलर्ट करके पीछे ही रोक दिया जाए। लेकिन जैसे ही यह स्कार्पियो पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के पास पहुंची तो पुलिस ने इसे जांच के लिए रोक दिया। अभी इनकी जांच चल ही रही थी कि इतने में पीछे से आल्टो कार भी नाके के पास आ पहुंची। स्कार्पियो में बैठे दोनों लोगों आल्टो कार वाले लोगों को सूचना देने का मौका ही नहीं मिला। पुलिस को स्कार्पियो में कुछ नहीं मिला और आल्टो कार की तलाशी शुरू कर दी।इतने में स्कार्पियो वाले मौका देखकर वहां से निकल गए। आल्टो कार की तलाशी के दौरान उसमें से 6 किलो 342 ग्राम चरस और 413 ग्राम अफीम बरामद की गई। कार में सवार दोनों लोगों को पुलिस ने तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया। मौके पर की गई पूछताछ में इन्होंने पुलिस को बताया कि स्कार्पियो इन्हें एसकॉर्ट कर रही थी। पुलिस ने तुरंत थाना को इसकी सूचना दी और आगे नाकेबंदी करवाई। चौंतड़ा के पास इस स्कार्पियो को भी पकड़ लिया गया।स्कार्पियो में बैठे दो में से एक मौके से फरार हो गया जबकि दूसरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने बताया कि नशे की खेप को ले जाने के लिए तसकरों ने जो प्लान बनाया था उसमें वह कामयाब नहीं हो पाए और पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि फरारा आरोपी की तलाश जारी है और उसे भी जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।


Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए