जोगिंदरनगर में 6 किलो चरस व 413 ग्राम अफ़ीम सहित दो गिरफ़्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो मंडी। लक्की शर्मा

पुलिस थाना जोगेंद्रनगर के तहत टीम ने रविवार रात को नाकाबंदी के दौरान एनएच पर गलू में एक कार से भारी मात्रा में नशे की खेप पकड़ी है। पुलिस ने 6 किलो 342 ग्राम चरस और 413 ग्राम अफीम सहित दो आरोपितों को गिरफ़तार किया है व दो फरार हो गए हैं।


 आल्टो कार HP01C-0612 मंडी की तरफ से आई जिसे थाना प्रभारी ने रुकने का इशारा किया चालक घबरा गया तथा गाड़ी का भी कोई दस्तावेज पेश न कर सका। तलाशी लेने पर कार से यह खेप बरामद हुई।

आरोपित की पहचान तुले सिंह पुत्र प्रेम सिंह गांव बनाल डाकघर पलाहच तहसील बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है। इस कार के आगे स्‍कॉर्पियो भी चल रही थी, जो इसे एस्‍कॉर्ट कर रही थी। पुलिस ने इस गाड़ी को भी रोका तो वह भाग निकले, जिन्‍हें चौंतड़ा में जाकर दबोचा। इस दौरान दो आरोपित भाग निकले व एक को पुलिस ने पकड़ लिया। 

आरोपित की पहचान सतीश सिंह पुत्र किशोर सिंह निवासी धानपटन डाकघर मतलाहर तहसील जवाली जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। भागे आरोपित जिला कुल्‍लू के बंजार के हैं। जोगेंद्रनगर पुलिस थाना के इंस्‍पेक्‍टर संदीप शर्मा, एएसआइ पवन कुमार, एचसी मनवीर सिंह, कांस्‍टेबल रविंद्र सिंह और दीवान चंद की टीम ने यह कार्रवाई की है।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Luckey Sharma
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए