शिमला पहुंचे सेना अध्यक्ष विपिन सिंह रावत

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो शिमला। पंकज

थल सेना अध्यक्ष जनरल विपिन सिंह रावत अपने तीन दिवसीय अधिकारिक दौरे पर शिमला पहुंचे हैं। इस दौरान वह सीटीओ से लेकर होटल क्लार्क तक माल रोड घूमे और शिमला के सुहाने मौसम का लुत्फ उठाया।  शिमला प्रवास के दौरान अग्रिम क्षेत्र में सुरक्षा के हालात जानने के लिए सैनिकों की तैनाती का भी जायजा लेंगे। इसके अलावा राज्यपाल और राज्य के उच्च पदाधिकारियों से मिलेंगे। सेनाध्यक्ष आज सेंट एडवर्ड स्कूल का भी दौरा करेंगे। इसी स्कूल से सेनाध्यक्ष ने कुछ साल तक पढ़ाई भी की है। 
सेनाध्यक्ष के साथ सेना परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्षा मधुलिका रावत भी शिमला आई हैं, जो सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों के आश्रितों के कल्याण और गतिविधियों में सक्रिय हैं। अनाडेल पहुंचने पर सेना प्रमुख का लेफ्टिनेंट जनरल जीएस सांघा चीफ ऑफ  स्टाफ सेना प्रशिक्षण कमान ने स्वागत किया। इस दौरान कार्यवाहक क्षेत्रीय अध्यक्षा सेना परिवार कल्याण संगठन अमनप्रीत कौर सांघा भी मौजूद रहीं।

शिमला में पूर्व सैनिकों से भी करेंगे बात
शिमला दौरे के दौरान सेना प्रमुख श्रेणी ‘अ’ के 32 प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों के प्रशिक्षण पर भी बात करेंगे। मुख्यालय आरट्रैक में नई तकनीक विकास के मद्देनजर नए परिवेश पर भी संक्षिप्त में वार्तालाप करेंगे। इसके अलावा सेना प्रमुख का शिमला में रह रहे भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से भी बातचीत करने का कार्यक्रम है।


Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Pankaj
Himachal Crime News
 Bureau





Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए