हेली टैक्सी सेवा शुरू, शिमला धर्मशाला से होगी

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो शिमला/धर्मशाला।सहयोगी संवाददाता

केंद्र सरकार की उडे़ देश का आम नागरिक (उड़ान) योजना के तहत राजधानी शिमला और धर्मशाला के बीच मंगलवार को हेली टैक्सी सेवा शुरू हो गई है।  पहले दिन नौ यात्रियों ने हवाई सफर किया।



शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी सेवा का लाभ उठाने के लिए प्रति व्यक्ति किराया चार हजार रुपये तय किया गया है। सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को शिमला और धर्मशाला के बीच उड़ान होगी। उड़ान दो के शुरू होने से चंडीगढ़-शिमला-कुल्लू-धर्मशाला के बीच हवाई सफर सुगम हो गया है।

मंगलवार सुबह 10:50 बजे राजधानी शिमला के समीप जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से चार यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर गग्गल के लिए उड़ा। 55 मिनट के हवाई सफर के बाद 11:45 बजे हेलीकॉप्टर कांगड़ा हवाई अड्डे पर उतरा।

धर्मशाला के समीप कांगड़ा हवाई अड्डे (गग्गल) से हेलीकॉप्टर ने  पांच यात्रियों के साथ 12:05 बजे शिमला के लिए उड़ान भरी। दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर की जुब्बड़हट्टी में लेंडिंग हुई।

हेली टैक्सी की सुविधा के लिए सरकार ने पवन हंस कंपनी से करार किया हुआ है। सुविधा का लाभ उठाने के लिए पवन हंस कंपनी की वेबसाइट पर बुकिंग करवाई जा सकती है।

चंडीगढ़-शिमला के बीच छह दिन होगी उड़ान

डीगढ़ और शिमला के लिए हेली टैक्सी की सुविधा सप्ताह में छह दिन मिलेगी। सोमवार से शनिवार तक 2880 रुपये के किराए पर लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। चंडीगढ़ से हेली टैक्सी 10:05 बजे उड़ान भरेगी।

साढ़े दस बजे शिमला में आगमन होगा। शिमला से 1:15 बजे उड़ान होगी और चंडीगढ़ में 1:45 बजे लेंडिंग होगी। शिमला-कुल्लू के बीच सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उड़ान होगी।

शिमला से हेलीकाप्टर 10:50 बजे उड़ेगा और कुल्लू में 11:40 बजे उतरेगा। कुल्लू से 12 बजे उड़ान भरी जाएगी और शिमला में 12:50 बजे आगमन होगा। इसके लिए 3200 रुपये किराया चुकाना पड़ेगा।

Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com


Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए