चारों सीटों पर भाजपा आगे, मंडी में 13 हजार मतों की लीड


09:03 AM, 23-MAY-2019
हमीरपुर में भाजपा के अनुराग ठाकुर 10162, कांगड़ा से भाजपा के किशन कपूर 2496, मंडी से भाजपा के रामस्वरूप शर्मा 13593 और शिमला से भाजपा के सुरेश कश्यप 11383 मतों से आगे चल रहे हैं।

08:39 AM, 23-MAY-2019
भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ऊना सदर में पहले राउंड 3103 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं मंडी से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा बंजार विस से 200 वोटों से आगे चल रहे हैं। श्री नयना देवी में भाजपा के अनुराग ठाकुर 4166 मतों पर और कांग्रेस के राम लाल ठाकुर 2256 वोटों पर चल रहे हैं। भाजपा सराज, सदर और बल्ह विस क्षेत्रों में आगे चल रही है। बल्ह में भाजपा 3300 जबकि कांग्रेस महज 895 वोटों पर चल रही है। जिला कांगड़ा में सुलह विस क्षेत्र में भाजपा पहले राउंड में 2500 वोट से आगे चल रही है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल और भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर के बीच सीधा मुकाबला है।
08:05 AM, 23-MAY-2019
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में मतगणना शुरू हो गई है। कुल्लू, सोलन में भी मतगणना शुरू हो गई है। हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) में मतगणना कक्ष में बैलेट पेपर पहुंच गए हैं। इससे पहले डाक विभाग सर्विस वोटरों के बैलेट पेपर पहुंचाने में जुटा रहा। बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम और प्रत्येक विधानसभा की पांच-पांच वीवीपैट मशीनों की पर्चियां गिनी जाएंगी।
06:38 AM, 23-MAY-2019
आपका सांसद कौन होगा? इस पर आज फैसला आ जाएगा। हिमाचल में लोकसभा के चारों संसदीय क्षेत्रों में 18 जगह सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी चुनाव आयोग ने कर ली है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी।

साढ़े नौ बजे तक परिणामों के रुझान आना शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद दो बजे तक नतीजे घोषित हो सकते हैं। प्रदेश की चारों लोस सीटों पर भाजपा एवं कांग्रेस समेत कुल 45 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला होगा। प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ गई है। 

प्रदेश की चारों सीटों पर आखिरी चरण में 19 मई को हुए मतदान के बाद अब सभी की निगाहें आज आने वाले नतीजों पर टिक गई हैं। इसके लिए कल 18 केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी। मतगणना शुरू होने के एक घंटे बाद ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे। किस सीट पर कौन आगे है और कौन पीछे, इसकी जानकारी मिलती रहेगी। आयोग ने हर संसदीय क्षेत्र के शहरों में मीडिया सेंटर बनाए हैं।

इसमें लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को चुनावी नतीजों की जानकारी दी जाएगी। हिमाचल में प्रमुख मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही माना जा रहा है। मंडी सीट से सीपीआईएम के प्रत्याशी ने भी चुनाव लड़ा है। इनके अलावा कुछ अन्य दलों के और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनाव लड़े हैं। 


पहले पोस्टल बैलेट पेपर खुलेंगे, फिर ईवीएम 
हिमाचल मूल के कर्मियों, सैनिकों के करीब 68 हजार पोस्टल बैलेट पेपर जारी किए हैं। इनमें से 34,304 चुनाव आयोग के पास पहुंच चुके हैं। शुरुआत में पोस्टल बैलेट की गणना होगी। उसके बाद ईवीएम खुलेंगी। 
 
विजेता की घोषणा में हो सकती है देरी
हर संसदीय क्षेत्र के पांच-पांच मतदान केंद्रों में वीवीपैट और ईवीएम का मिलान होगा। इनके मिलान में समय लग सकता है। इससे विजेता प्रत्याशी की घोषणा में विलंब हो सकता है।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत