चुनाव नतीजे देखकर मतगणना केंद्र पर ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हार्ट अटैक, मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़  
ब्यूरो।

मध्य प्रदेश के सीहोर में एक मतगणना केंद्र पर सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर की हार्टअटैक से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रतन सिंह ठाकुर मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती देखने पहुंचे थे, लेकिन अचानक वो बेहोश होकर गिर पड़े. 




मतगणना केंद्र पर मौजूद लोगों ने बताया कि सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर अपने साथियों के साथ मतगणना केंद्र पर आए थे. तभी वो नतीजे देखते हुए गश खाकर कुर्सियों पर गिर पड़े. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई. 

मालूम हो कि देशभर में लोकसभा चुनाव की काउंटिंग चल रही है. रुझानों में बीजेपी 300 पार आंकड़े पार करती हुई दिखाई दे रही है. मध्य प्रदेश में खासकर बीजेपी बड़ी जीत की ओर है. कांग्रेस के कई दिग्गज नेता हारते हुए दिखाई दे रहे हैं.  

2014 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में बीजेपी ने बड़ी बाजी मारी थी. यहां की 29 लोकसभा सीटों में से 27 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया था. जबकि कांग्रेस केवल 2 ही सीटें जीत पाई थी. 

हालांकि, मोदी लहर होने के बावजूद मध्य प्रदेश की गुना और छिंदवाडा सीट बीजेपी कांग्रेस से नहीं छीन पाई थी. लेकिन इस बार कांग्रेस की बची सीटें भी जाते हुए दिखाई दे रही है.
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-HCN Team
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत