सिरमौर में पुलिस के हाथ लगी तीसरी बड़ी कामयाबी, अफीम की खेती का फिर पर्दाफाश

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो सिरमौर। योगेश 

सिरमौर में पुलिस ने अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। करीब 2 महीने में अफीम की खेती का यह तीसरा बड़ा मामला सामने आया है। इसमें राजगढ़ पुलिस ने 262 अफीम के पौधों को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार राजगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पोस्टऑफिस टपरोली के तहत घरोथी गांव में मस्तराम पुत्र झीनू राम की जमीन में 262 अफीम के पौधों को बरामद किया। जिस वक्त पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई, उस वक्त आरोपी घर पर नहीं था। 
 

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उपरोक्त जमीन किसके नाम से है। मामले की जांच एएसआई किशोर कुमार कर रहे है। पुलिस ने मौके पर पाया कि उक्त जमीन में अवैध रूप से अफीम के पौधे लहरा रहे थे ओर इस दौरान कुल 262 पौधे बरामद किए गए है। बता दें कि इससे पहले अप्रैल माह में सिरमौर पुलिस ने माजरा थाना के तहत 1623 व रेणुका थाना के तहत 1354 अफीम के पौधों की खेती का खुलासा किया था। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि इससे पहले अप्रैल माह में भी अफीम की खेती के 2 बड़े मामलों का पर्दाफाश किया।

Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Yogesh Kumar
Himachal Crime News
 Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए