दर्दनाक हादसा: गौशाला में लगी आग, 6 मवेशी जले 3 की मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो ऊना। त्रिभुवन

बंगाणा के तहत बोहरू पंचायत के चुरहड़ी गांव में बुधवार दोपहर बाद एक पशुशाला में हुए भीषण अग्निकांड में करीब आधा दर्जन मवेशी बुरी तरह झुलस गए। जिनमें से तीन की जिंदा झुलसने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

 दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम ने भी मौके का दौरा किया और प्रभावित परिवार को फौरी राहत के रूप में 10 हजार रूपये की आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार बाद दोपहर करीगब 3 बजकर 50 मिनट पर चुरहड़ी निवासी राजिंद्र सिंह की पशुशाला को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ऐसा रौद्र रूप धर लिया कि पशुशाला में बंधे करीब आधा दर्जन मवेशियों को बाहर निकालने का समय ही नहीं मिला। जिनमें से एक भैंस और 2 बकरियां मौके पर ही आग में जल कर मर गई और 2 भैंसे व 1 भैंस के बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।
दमकल विभाग को मामले की सूचना दी गई। वहीं स्थानीय लोगों ने भी फौरन आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन आग पर काबू पाए जाने से पहले राजेंद्र सिंह के मवेशी बुरी तरह झुलस चुके थे। प्रशासन ने मौके पर पहुंच पीड़ित को करीब 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की है। इस आग में राजिंद्र सिंह का करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Tribhuvan
Himachal Crime News
 Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए