प्रदेश में ब्यास नदी से रहें दूर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कांगड़ा। आशीष

कांगड़ा जिला प्रशासन ने एक परामर्श जारी कर स्थानी लोगों और पर्यटकों से कहा है कि वे बढ़ते जलस्तर की वजह से ब्यास नदी से दूर रहें। 


उपजिलाधिकारी, देहरा धनवीर ठाकुर ने कहा कि बढ़ते जलस्तर की वजह से नदी पर बने पंडोह बांध के दरवाजों को किसी भी वक्त खोला जा सकता है और किसी भी दुर्घटना को टालने के लिए यह परामर्श जारी किया गया है।
विज्ञापन 
उन्होंने कहा कि नदी के आसपास के इलाकों में चोटियों पर बर्फ पिघलने से जलस्तर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि रक्कड, जसवाना, दादासिबा, हरीपुरा और प्रागपुर जैसे इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है। 


चेतावनी में कहा गया है कि ब्यास नदी से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि आसपास के इलाकों में चोटियों पर बर्फ पिघलने से जलस्तर बढ़ा है।
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Ashish 
Himachal Crime News
 Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए