गुरदासपुर में सनी देओल की गाड़ी हादसे का शिकार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो गुरदासपुर/पंजाब।

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में पंजाब में मतदान होना है. पंजाब के गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी और बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की गाड़ी सोमवार सुबह हादसे की शिकार हो गई है. बताया जा रहा है कि प्रचार के समय ये हादसा हुआ है. 

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सनी देओल गाड़ी में ही मौजूद थे, हालांकि उन्हें चोट आई है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बीच ही सनी देओल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और उनके शामिल होते ही साफ हो गया था कि वह चुनाव लड़ेंगे. कुछ ही दिनों में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें गुरदासपुर से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था.

प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही सनी देओल लगातार गुरदासपुर में प्रचार कर रहे हैं. उन्हें एक बड़ा रोड शो कर अपना नामांकन भी दाखिल किया था, इस दौरान उनके छोटे भाई और बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल भी साथ रहे थे. सनी देओल के प्रचार के लिए बॉबी और उनके पिता धर्मेंद्र भी लगातार गुरदासपुर में घूम रहे हैं.

सनी देओल ना सिर्फ अपने इलाके में बल्कि दूसरे क्षेत्रों में बतौर स्टार प्रचार पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं. इस दौरान उनके रोड शो में भारी भीड़ उमड़ रही है. कई रोड शो में देखने को मिला है, उनके समर्थक उनकी एक झलक के लिए बेकाबू हो रहे हैं, तो कोई उन्हें नल्का ही तोहफे में दे रहा है.

पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर 19 मई को यानी आखिरी चरण में मतदान होना है. ऐसे में हर राजनीतिक दल इस समय पंजाब में फोकस किए हुए है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पंजाब में बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे. पंजाब में बीजेपी एक बार फिर अकाली दल के साथ मिलकर प्रचार कर रही है.

Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत