जोगिंद्रनगर के सुभाष कनाडा में बिखेरेंगे संस्कृति के रंग


हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो मंडी।  लक्की शर्मा

क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक सुभाष राणा जल्द ही सात समंदर पार कनाडा में प्रदेश की सांस्कृतिक की झलक दिखाएंगे। जोगिंद्रनगर उपमंडल के गांव लडवांण के सुभाष राणा सितंबर में कनाडा जाने वाले हैं।


हिमाचल और पंजाब के लोगों ने उनके गानों और संस्कृति को फेसबुक पर इतना पसंद किया है कि उन्हें सात समंदर पार से बुलावा आया है।

उन्होंने कुछ दिन पहले ही वीजा के लिए आवेदन दिया है, इससे पहले वह प्रदेश की लोक संस्कृति की झलक मुंबई में भी दिखा चुके हैं।  वह अंतरराष्ट्रीय मेलों, राष्ट्रीय मेलों, ग्रीष्म कालीन उत्सव, शीत कालीन उत्सव, जिला स्तरीय मेलों के माध्यम से देश और प्रदेश में भी लोक संस्कृति की अमिट छाप छोड़ चुके हैं। उन्होंने हमेशा ही प्रदेश के पारंपरिक गीतों के माध्यम से पहाड़ी संस्कृति को महत्व दिया है।

इसका श्रेय उन्होंने अपनी माता बर्फी देवी और पिता स्व. चुनीलाल सहित माता चतुर्भुजा को दिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव, कुल्लू दशहरा, रामपुर लवी, सुजानपुर होली के मेलों में भी प्रस्तुति दी। इसके अलावा उन्होंने महाराजा अग्रसेन थियेटर और दिल्ली ऑडिटोरियम थियेटर में भी कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए उन्हें केंद्रीय फिल्म अवार्ड भारत सरकार दिल्ली रिजन का सदस्य बनाया गया।



Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Lucky Sharma
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से