कांगड़ा:पिस्तौल और चाकू की नोक पर पेट्रोल पंप से लूटे 50 हजार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कांगड़ा। सहयोगी संवाददाता

जवाली के अन्तर्गत कश्यप फिलिंग स्टेशन कुठेड़ा में नकाबपोश बदमाश पिस्तौल और चाकू की नोक पर पेट्रोल पंप से 50 हजार लूट कर ले गए। इस घटना के बाद से लोगों में भी दहशत का माहौल वना हुआ है। 

सूत्रों से पता चला है कि बीती रात करीब 9 बजे पेट्रोल पंप पर दो नकाबपोश बदमाश आए, इनमें से एक के हाथ में चाकू तथा दूसरे के हाथ में पिस्तौल था। बदमाश चाकू और पिस्‍तौल की नोक पर सेल्‍समैन राकेश कुमार तथा कमल सिंह को डरा धमका कर करीब 50 हजार कैश ले गए।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने अपनी गाड़ी को पंप के पास अंधेरे में खड़ा कर रखा था और कैश  लूटने के उपरांत अंधेरे में खड़ी गाड़ी में बैठकर 32मील की तरफ चले गए। बदमाशों के जाने के तुरंत बाद सेल्समैन राकेश कुमार और कमल सिंह ने इस वारदात की सूचना पंप के मालिक अंकित शर्मा को दी। अंकित शर्मा ने पुलिस को सूचित किया। 

पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया पुलिस ने कश्यप पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने के संदर्भ में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को भी खंगाला जाएगा। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए