स्कूल में नहीं आ रहा कोई विद्यालय, जानिए वजह

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो सुंदरनगर। पूनम शर्मा

सुंदरनगर में सरकारी स्कूल बदहाली के आंसू बहा रहा है। इसी के चलते हराबाग में जो राजकीय प्राथमिक पाठशाला है सोमवार को वहां एक भी छात्र स्कूल नहीं पहुंचा। इसकी वजह कोई छुट्टी नहीं थी बल्कि वजह थी बच्चों की सुरक्षा पर खतरा। छात्रों को उनके अभिभावकों ने ही स्कूल नहीं भेजा।

दरअसल फोरलेन के किनारे चल रहे इस स्कूल का भवन जर्ज़र हालत में हैं। दीवारों की हालत खराब है। वहीं छत भी कई जगह से उखड़ी हुई है। ये भवन कभी भी गिर सकता है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है। 
 
बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक काफी चिंतित हैं और गुस्से में आकर उन्होंने छात्रों को स्कूल ही नहीं भेजा। स्कूल में कुल 40 छात्र पढ़ रहे हैं और आज के दिन एक भी छात्र स्कूल नहीं आया था।

अभिभावकों का कहना है कि इस मामले को लेकर वह कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं और ज्ञापन भी सौंप चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अपने बच्चों को लेकर वह किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं।

 अभिभावकों ने शिक्षा विभाग और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सुरक्षित भवन में कक्षाएं स्थानांतरित नहीं होंगी तब तक वे बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।

Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Ponam Sharma
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत