मनाली से दिल्ली जा रही वोल्वो बस के नीचे आया 12 वर्षीय बच्चा, मौत,

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो मंडी। लक्की शर्मा

जिला मंडी के नगवाईं के पास एक 12 वर्षीय बच्चे की वोल्वो बस के नीचे आने से मौत हो गई है। यह घटना बुधवार को देर शाम के समय हुई जब मनाली से दिल्ली के लिए वोल्वो बस जा रही थी कि नगवाईं के पास एक बच्चा बस के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



बताया जा रहा है कि बच्चा घर से दूध देने के लिए बाजार आया था जहां वह दूसरे बच्चों के साथ खेलने लगा। खेलते-खेलते अचानक बच्चा सड़क में गिरी किसी वस्तु को उठाने गया। उसी दौरान दिल्ली जा रही परिवहन निगम की बस के नीचे आ गया, जिससे मासूम की मौत हो गई है। 

पुलिस के अनुसार मृतक बच्चे की पहचान 12 वर्षीय रफी मोहम्मद पुत्र अली हुसैन नगवाई निवासी के रूप में हुई है। शव को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पहुंचाया जा रहा है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com


Report:-LUCKY SHARMA
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए