बच्चे की लिखाई ना समझ आने पर बेरहमी से की पिटाई

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो ऊना। गौरव सिंह

पंडोगा के तहत क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में लिखाई समझ न आने पर टीचर ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी. डंडे से पीठ व बाजू पर पड़े निशान देख परिजन पुलिस चौकी पंडोगा पहुंच गए और महिला टीचर के खिलाफ शिकायत दी. 



पुलिस ने शिकायत के बाद महिला टीचर को चौकी तलब किया, जहां टीचर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी.

जानकारी के मुताबिक ईसपुर का 10 वर्षीय मासूम क्षेत्र के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ता है. शनिवार को रोजाना की तरह स्कूल गया, जहां पर महिला टीचर को छात्र की लिखाई समझ न आने पर पिटाई कर दी. टीचर ने छात्र को डंडे द्वारा बेरहमी से पीटा, जिसके चलते पीठ व बाजू पर निशान पड़ गए. 

घर पहुंचने पर छात्र ने पिटाई के निशान परिजनों को दिखाई. जिस पर परिजन तुरंत पुलिस चौकी पंडोगा पहुंच महिला टीचर के खिलाफ शिकायत दी. जहां पर पूछताछ के दौरान महिला टीचर ने अपनी गलती स्वीकार की और छात्र के परिजनों से माफी भी मांगी.


डीएसपी हरोली धनराज ने बताया कि छात्र के परिजनों ने शिकायत दी थी, जिसके बाद टीचर को बुलाया गया. टीचर द्वारा गलती स्वीकार माफी मांगने के बाद समझौता कर दिया गया.
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Gourav Singh
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत