रामस्वरूप शर्मा ने जनता के लिए धाम में परोसी पीएम नरेंद्र मोदी की ये पसंदीदा डिश

हिमाचल क्राइम न्यूज़
लक्की शर्मा, ब्यूरो मंडी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह संसदीय क्षेत्र में रिकॉर्ड चार लाख मतों से जीत हासिल करने के बाद जोगिंद्रनगर में घर पहुंचे रामस्वरूप शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान शक्ति प्रदर्शन भी हुआ।
जोगिंद्रनगर में रामस्वरूप ने सामुदायिक भवन में मंडयाली धाम लगाई। 




धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेवरेट डिश सेपू बड़ी परोसी गई। हजारों लोगों ने दिनभर धाम का मजा लिया। बाद में वह घर पहुंचे। यहां पत्नी चंपा शर्मा ने उनकी आरती उतारी। परिजनों और ग्रामीणों ने भी उनका भव्य स्वागत किया।जोगिंद्रनगर पहुंचने से पहले सांसद ने मंडी से जोगिंद्रनगर तक जगह-जगह खुली जीप में रोड शो किया। रास्ते में कई जगह जनता ने उनका स्वागत किया। 

कई स्थानों पर लोग भारी संख्या में सड़कों के किनारे हाथों में फूलमालाएं लेकर खड़े उनका इंतजार करते दिखे।रामस्वरूप ने जनता का आभार जताया और लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। उन्होंने विकास को प्राथमिकता बताया। जोगिंद्रनगर शहर में पहुंचते ही वह अपनी गाड़ी से नीचे उतरे और उन्होंने सामुदायिक भवन में जनसभा को संबोधित किया।

कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सराज के बाद जोगिंद्रनगर लीड देने में दूसरे नंबर पर रहा है। लोगों ने परिवारवाद को पूर्ण रूप से नकार दिया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, विधायक प्रकाश राणा, करसोग के विधायक हीरालाल और जिला महामंत्री पंकज जंवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं उनके साथ मौजूद रहे।
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Lucky Sharma
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए