कैदियों को लेने जा रही बस अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकराई

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो ऊना। प्रतीक सैनी

कैदियों को लेने जा रही पुलिस विभाग की मिनी बस देहलां में अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गई। हादसे में जहां बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं बस में सवार एक पुलिस कांस्टेबल घायल हुआ है।
 
 जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को ऊना से बनगढ़ जेल कैदियों को लाने जा रही मिनी बस देहलां पहुंचने परअनियंत्रित होकर डिवाईडर में टकरा गई। हादसे में बस में सवार पुलिस कांस्टेबल राम गोपाल के पांव पर चोटें पहुंची है।
 जिसे अन्य पुलिस जवानों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। वहीं सूचना मिलने के बाद मैहतपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को साईड करवाया।
डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल कांस्टेबल का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार करवाया जा रहा है।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Parteek Saini
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत