अब टैब से करेंगे ऊना पुलिस चालान

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो ऊना। वरिष्ठ संवाददाता


पुलिस को अब चालान करने के लिए कागज भरने से निजात मिल गई है। ऊना पुलिस कर्मियों के हाथ में टैब थमाएं जाएंगे, जिसके माध्यम से यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान किए जाएंगे।
 जिला ऊना में अब तक 35 पुलिस कर्मियों को टैब दिए जा चुके है, जिससे ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया शुरू हो गई है जबकि 25 कर्मियों को भी जल्द ही यह आधुनिक टैब सौंप दिए जायेंगे।


भारत सरकार के एक राष्ट्र एक चालान अभियान के तहत आज ऊना पुलिस ने भी ऑनलाइन चालान प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। दरअसल इससे पहले पुलिस कर्मी एक कागजी फ़ार्म पर चालान करते थे लेकिन ऑनलाइन चालान प्रक्रिया शुरू होने से चालान प्रक्रिया पेपरलैस भी हो जाएगी। ऊना जिला में 60 पुलिस कर्मियों को यह टैब देने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें से 35 टैब वितरित कर दिए गए है जबकि जल्द ही 25 और टैब पुलिस कर्मियों को थमा दिए जायेंगे।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Senior Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए