शपथ के बाद आज अनुराग को मिली यह जिम्मेदारी

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
दिल्ली। मयंक


शपथ लेने के बाद आज सभी मंत्रियों और राज्य मंत्रियों को मंत्रालय बांट दिए गए हैं। हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर वित्त और कॉरपोरेट मामले राज्यमंत्री होंगे। उन्हें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ अटैच किया है।

बता दें कि नरेंद्र मोदी सरकार में हिमाचल से अनुराग ठाकुर को भी जगह दी गई है। हमीरपुर से चौथी बार सांसद चुनकर संसद पहुंचे अनुराग ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य के साथ गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राज्यमंत्री की शपथ ली। अनुराग के मोदी सरकार में जाने से लगातार दूसरी मर्तबा हिमाचल को केंद्र की बीजेपी सरकार में प्रतिनिधित्व मिला है। अनुराग को हिमाचल कोटे से सरकार में लिया गया है।


अनुराग चौथी मर्तबा हमीरपुर संसदीय सीट से चुनाव जीते हैं। अनुराग की सियासी पारी वर्ष 2008 में हमीरपुर संसदीय सीट से शुरू हुई, उसके बाद उन्होंने वर्ष 2009 व 2014 के आम चुनावों में भी जीत दर्ज करवाई। अबकी मर्तबा उन्होंने लगातार चौथी मर्तबा हमीरपुर संसदीय सीट से भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता।


Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Mayank
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला