मंडी में प्रधानमंत्री ने करें कई वादे

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो मंडी। अजय

प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के मंडी के पड्डल मैदान में मंच पर पहुंचते ही कहा कि आने में देर हो गई इसलिए आपसे क्षमा मांगता हूं। मंडी, कुल्लू, रामपुर, किन्नौर से आए सभी साथियों को नमस्कार। मोदी ने पहाड़ी भाषा में कहा- आ हाउ बड़ी काशी रा आशीर्वाद लेने यानी मैं बड़ी काशी (मंडी) का आशीर्वाद लेने आया हूं।
विज्ञापन 
पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कहा सिख दंगे हुए तो हुए, कत्लेआम हुआ तो हुआ। ऐसे लोगों को जितनी सजा मिले उतनी कम है। महामिलावटी लोग अलगाववादियों से बात करने को कहते हैं, राष्ट्रद्रोह कानून खत्म करने की बात करते हैं और सेना के जवानों से विशेष शक्तियां छीनने की बात कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 2016 में वीर सपूतों ने सर्जिकल स्ट्राइक की लेकिन कांग्रेस को यह पच नहीं रहा है।

पीएम ने कहा कि परिवारवाद की जड़ें हिमाचल में भी मजबूत हुई हैं। भाजपा इन जड़ों को तोड़कर रहेगी। मनाली में पैराग्लाइडिंग  ट्रेनर रोशन ठाकुर से बड़ी बातें सीखी। रोशन की बेटी ने मेडल जीत तो मेरे पास पहुंची। उसने कहा कि मैं रोशन की बेटी हूं- मेरा सीना गर्व से फूल गया। रोशन की बेटी ने मुझे बताया था कि हिमाचल में उड़ान का रोमांच कभी नहीं भूल सकती।

पीएम ने कहा कि 23 मई को चुनावों के नतीजे आएंगे तो फिर एक बार मोदी सरकार। रोहतांग टनल के उद्घाटन के लिए मैं ही आ रहा हूं। जीएसटी के बाद खाने पीने से टैक्स कम होने से यहां भी लाभ मिल रहा है। मोदी ने नारे लगवाए हुए कहा कि अबकी बार, भीड़ से आवाज़ आई चौकीदार। पीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 2014 लोस चुनाव जिताया, 2016 हिमाचल विस चुनाव जिताया और अब हैट्रिक की बारी है।


कहा कि आप सभी दूर-दूर से आए हैं। पीएम ने कहा कि जब भी आपके पास आता हूं तो पुराने दिनों मैं खो जाता हूं। दिल्ली से आने वाला था कि पता चाला मौसम खराब है, हेलीकॉप्टर उतरना मुश्किल होगा। पीएम ने कहा कि मैंने मन में कहा कि अगर बिजली महादेव की कृपा होगी तो जरूर लैंड होगा।

एक बार जब बिजली महादेव गया तो बारिश शुरू हो गई। उस जमाने में आज जैसे रास्ते भी नहीं थे। बिना तैयारी के गया था। बारिश काफी जोर से शुरू हुई। कुछ दूरी पर चाय वाले सज्जन थे गर्म-गर्म चाय पिता रहा और पांच घंटे वहां रुका रहा। वो चाय वाला सज्जन आज भी इस चाय वाले को याद करता है।



पीएम ने कहा कि हिमाचली व्यंजन सेपो बड़ी की याद नहीं भूल सकता। सेपो बड़ी यहां काफी खिलाया करते थे। अगली बार आऊंगा तो पैक करवा कर ले जाऊंगा। पीएम मोदी ने कहा कि कभी अटल के साथ आता था। इसकी उधार कभी चुकता नहीं कर सकता।


सीएम जयराम ठाकुर समेत प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व भी मंच पर मौजूद है। मोदी की पड्डल में तीसरी रैली है। वह पीएम बनने से पहले और पीएम बनने के बाद मंडी की जनता को संबोधित कर चुके हैं। स्थानीय पुलिस के अलावा एसपीजी का कड़ा सुरक्षा घेरा है। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में पीएम मोदी की रैली के लिए आज सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। जिला के अलावा दूसरे जिलों से भी जनता मैदान में पहुंची है। मैदान के प्रवेश द्वार पर हर किसी की पूरी चेकिंग की जा रही है। जिस तरह से स्थानीय नेता मैदान मे पहुंच रहे हैं लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है।

हर किसी के सिर पर कमल की टोपी, फ्लैग, मोदी की फोटो और टीशर्ट आदि पहने हुए थे। भारत माता की जय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जयराम के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा। इस दौरान सांसद रामसरूप शर्मा ने पूरे मैदान का दौरा किया और रैली में आए हुए शभी लोगों से बातचीत की। उनके साथ सेल्फी लेने वाले लोगों का खूब तांता लगा रहा।
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-AJAY
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए