पड़ोसियों की गलती के कारण युवक की करंट लगने से मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज 
ब्यूरो शिमला। संवाददाता


टुटू में रामपुर के क्योंथल गांव में लापरवाही के चलते करंट लगने से एक 16 साल के युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। 


मृतक युवक की पहचान आशूतोष पुत्र विनोद शर्मा के रूप में की गई है। आशूतोष ने हाल में ही 12वीं की परीक्षा पास की थी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को आशूतोष के पड़ोसियों ने गेहूं का थ्रैशर चलाया था । लेकिन रात में तूफान की वहज से बिजली चली गई और उन्होंने बिजली को बंद नहीं किया। इस दौरान थ्रेशर की तार पानी की कूलह में पड़ने के कारण कूलह में करंट आ गया।


शनिवार सुबह जब आशूतोष घूमने निकला और जैसे ही उसने पानी की कूलह में मुंह धोने के लिए हाथ डाला तो करंट लगने से आशूतोश की मौत हो गई। आशुतोष के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया है।

Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए