टैंपो व बाइक में टक्कर, बाइक चालक की मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो ऊना। संवाददाता


फाइल फोटो:©

थाना हरोली के तहत बाथु मुख्य मार्ग पर एक टैंपो व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है।


 मृतक की पहचान रमन कुमार पुत्र तेजराम निवासी गढ़शंकर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं टैंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन 
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर रमन कुमार निवासी पंजाब बाइक (पीबी बी 6940) पर सवार होकर झुंगिया पंजाब की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाथू की ओर से आ रहे टैंपो के साथ टक्कर हो गई। टैंपो के साथ टकराने के बाद बाइक पुली से नीचे जा गिरी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

    हरोली पुलिस थाना से ट्रैफिक प्रभारी मनोहर लाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं टैंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए