बहू से तीन साल रेप कर रहा था 70 वर्षीय ससुर, गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो सिरमौर। जिला संवाददाता


एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया गया कि यहां रहनेवाला एक 70 वर्षीय ससुर अपनी बेटी के उम्र की बहू के साथ पिछले तीन साल से रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहा था। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आरोपी 70 वर्षीय ससुर अपनी ही बहू के साथ तीन साल से दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में पीड़िता ने महिला पुलिस थाना नाहन में रेप का केस दर्ज कराया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका ससुर 2016 से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है।

 शिकायत के बाद पुलिस ने बुजुर्ग ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। सवाल ये भी है कि तीन साल तक शोषण होने के बावजूद भी पीड़िता क्यों खामोश रही। पूछताछ के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com


Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए