आखिरकार अमित शाह ने निभाया वादा, अनुराग राज्य मंत्री

IST:4:50:54P:M


हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो धर्मशाला, विजय ठाकुर। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से चौथी बार सांसद चुने गए भाजपा के युवा नेता अनुराग ठाकुर को मोदी-दो सरकार में मंत्री पद मिला है। अनुराग ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सात बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे। दोपहर बाद से ही हिमाचल में अनुराग के मंत्री बनने की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई थी। एेन मौके पर अनुराग ठाकुर को फोन आया कि वह मंत्री पद की शपथ लेंगे। अनुराग के नाम की घोषणा के बाद उनके गृह जिला हमीरपुर सहित पूरे प्रदेश में जश्‍न का माहौल है।


अनुराग ठाकुर का जन्म 24 अक्टूबर 1974 को हमीरपुर के समीरपुर में प्रेम कुमार धूमल और शीला धूमल के घर पर हुआ। उनके छोटे भाई अरुण धूमल जालंधर में शिक्षण संस्थान चलाते हैं। अनुराग की शादी 2002 में पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह की बेटी शैफाली से हुई। उनके दो बेटे जय आदित्य सिंह और उदयवीर सिंह हैं। अनुराग की प्रारंभिक शिक्षा दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर में हुई। इसके बाद दोआबा कॉलेज से स्नातक की।
अनुराग ठाकुर लोकसभा में पार्टी चीफ व्हिप, सांसद रत्न अवार्ड 2019, फेम इंडिया श्रेष्ठ सांसद अवार्ड 2018, हॉकी हिमाचल के अध्यक्ष, टेबल टेनिस एसोसिएशन अध्यक्ष, विश्व व्यापार संगठन जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर साढे चार साल से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारत के युवा सांसदों में से एक अनुराग 2011 में सर्वश्रेष्ठ युवा सांसद का पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। संसद के सदस्य (सांसद)-14वीं से 16वीं लोकसभा तक हमीरपुर सीट से लगातार चार बार रिकार्ड जीत दर्ज की। आइटी मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति, पब्लिक एकाउंट्स समिति सदस्य, संसदीय दल के प्रवक्ता, विद्युत मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति के सदस्य हैं। अनुराग की संसद में उपस्थिति प्रभावशाली 91 फीसद रही है।



भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे
अनुराग ठाकुर 2010 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने। 2013 में दूसरे कार्यकाल में फिर से भाजयुमो अध्यक्ष बनने वाले देश के पहले नेता बने। वहीं तीसरे कार्यकाल में 2014 में तीसरे बार मोर्चे के अध्यक्ष बने। तीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ ङ्क्षसह और नितिन गडकरी के नेतृत्व में काम किया है।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Vijay Thakur
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए