फेल होने के डर से लगा ली फांसी, 10वीं का रिजल्ट आया तो परिवार देखकर रह गया हैरान

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो नोएडा। सहयोगी संवाददाता


नोएडा में ऐसी घटना हुई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. सीबीएसई के 10वीं का रिजल्ट आ चुका है. फेल हो जाने के डर से दो दिन पहले फांसी लगा चुकी दसवीं कक्षा की एक छात्रा को परीक्षा में 70 फीसदी अंक मिले हैं. अंग्रेजी में उसने 82 फीसदी अंक हासिल किए हैं जबकि उसे इस विषय में अनुत्तीर्ण होने की आशंका थी.
विज्ञापन 
छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और घर की ओर से उस पर कोई दबाव नहीं था. उन्होंने बताया कि अंग्रेजी का पेपर दे कर आने के बाद से ही वह परेशान थी और लंबे उत्तर की वजह से कुछ प्रश्न छूट जाने के कारण उसे फेल हो जाने की आशंका थी.

शर्मिष्ठा राउत नामक यह छात्रा पेंटिंग बनाती थी और उसने कई अवार्ड भी जीते थे. थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मोरना गांव में रहने वाली, 10 वीं कक्षा की छात्रा शर्मिष्ठा राऊत ने 3 दिन पूर्व परीक्षा में कम नंबर आने के भय से, घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत