HRTC के सेवानिवृत कर्मचारियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी, 2 साल से नहीं मिली है पेंशन

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो शिमला/धर्मशाला। विवेक

HRTC से सेवानिवृत 6 हजार कर्मचारियों को 2 साल से पेंशन नहीं मिली. HRTC के सेवानिवृत हजारों कर्मचारी अपने बुढ़ापे का सहारा पेंशन के लिए तरस रहे हैं. बुढ़ापे में पेंशन के लिए दर-दर की ठोकरें खानें को मजूबर है. 166 कर्मचारियों को तो ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाना पड़ा, लेकिन न्याय नहीं मिला.


 महज दो महीने की पेंशन देकर जख्म पर नमक छिड़कने का काम प्रदेश सरकार ने जरूर किया है. कर्मचारियों के अन्य भत्ते भी लम्बे समय से HRTC के पास लंबित पड़े हैं.


HRTC के सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र पाल ने कहा कि सीएम जयराम और परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर से मुलाकात के बाद भी कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिली. सीएम जयराम हर बार आश्वसन देकर कर्मचारियों को ठगने का काम कर रहे हैं.




 राजेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर तो सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्या सुनने तक की जहमत नहीं उठाते और अपने विधानसभा क्षेत्रों तक ही सीमित रहते हैं.


HRTC सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष राजेंद्र पाल ने कहा कि 14 जून को एचआरटीसी मुख्यालय शिमला में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और सरकार को अपनी आवाज सुनाने का प्रयास सेवानिवृत कर्मचारी करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर हमारी मांगे नहीं सुनी तो आमरण अनशन और आत्मदाह जैसे कदम उठाने से भी पिछे नहीं हटेंगे.


Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com


Report:-Vivek Puri
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत