सोलन:दो कारों में जबरदस्त टककर

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो सोलन। विजय ठाकुर

नगाली में दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमे एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना सुबह साढ़े 6 और 7 बजे के बीच की है। 




बड़ोग से सोलन ओर आ रही एक कार ने चढ़ाई चढ़ रही दूसरी कार को जबरदस्त टक्कर मारी। इससे एक कार के तो परखच्चे उड़ गए। क्षतिग्रस्त कार को मंडी निवासी वीरेंद्र कुमार चला रहे थे। इस घटना में वीरेंद्र कुमार की टांग में फेक्चर हुआ है।

बताया जा रहा है कि वीरेंद्र कुमार एसबीआई लाइफ इन्सुरेंस की सोलन ब्रांच में बतौर मैनेजर कार्यरत है। दूसरी ओर गलत दिशा से आ रही कार के चालक के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने वाले चालक ने अपने बयान में कहा कि उसे नींद की झपकी आई, जिस कारण सोलन की तरफ से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। मामले की पुष्टि ट्रैफिक इंचार्ज राकेश गुलेरिया ने की है।
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Vijay Thakur
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए