हिमाचल हाईकोर्ट ने किए 14 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो शिमला। संवाददाता

हिमाचल हाईकोर्ट ने 14 न्यायिक अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस संदर्भ में मंगलवार को प्रदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने अधिसूचना  जारी कर दी। 

प्रवीन चौहान अतिरिक्त जिला और सेशन जज-2 सोलन को अतिरिक्त जिला और सेशन जज-1 सोलन, विवेक शर्मा, सीनियर सिविल जज-कम-सीजेएम बिलासपुर  को अतिरिक्त जिला और सेशन जज को बदलकर अतिरिक्त जिला और सैशन जज-2 तैनाती दी गई है। 

रंजीत सिंह सीनियर सिविल जज कम सीजेएम कांगड़ा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-3 कांगड़ा के लिए तबादला किया गया है।




इसी तरह सीनियर सिविल जज एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर यजुविंद्र सिंह का तबादला सीनियर सिविल जज कम सीजेएम कांगड़ा, हितेंद्र शर्मा एसी-जेएम-1 शिमला का तबादला सीजेएम बिलासपुर, होशियार सिंह वर्मा सचिव जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी शिमला का तबादला सीजेएम किन्नौर के लिए किया गया।

पंकज एसीजेएम-1 कसौली का तबादला सचिव जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी चंबा, विवेक खनाल एसी-जेएम-1 सुंदरनगर का तबादला सचिव जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी ऊना, अनिल कुमार सचिव जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी ऊना का तबादला सचिव जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी कुल्लू, हकीकत सचिव जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी कुल्लू का तबादला एसी-जेएम-1 सुंदरनगर, नेहा शर्मा सचिव जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी चंबा का तबादला एसी-जेएम-1 कसौली, आकांक्षा डोगरा सिविल जज धर्मशाला का तबादला सिविल जज पालमपुर, कनिका गुप्ता सिविल जज-2 धर्मशाला से सिविल जज-1 धर्मशाला और दीपिका नेगी सिविल जज पालमपुर-2 से सिविल जज धर्मशाला-2 के लिए तबादला किया गया। इस संदर्भ में प्रदेश हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल ने मंगलवार को अधिसूचना भी जारी की।
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Legal Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए