एचआरटीसी चालक vs तहसीलदार मामला:अपने आप को SDM में बताने वाला तहसीलदार निलंबित

हिमाचल काइम न्यूज़ 
ब्यूरो कांगड़ा। विनोद

देहरा इलाके के पाईसा में एचआरटीसी के चालक से गाली-गलौज और मारपीट किये जाने के मामले को गम्भीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने तहसीलदार (भू-व्यवस्था) बड़सर अजय कुमार पराशर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कांगड़ा पुलिस की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई अमल में लाई गई है। 

अतिरिक्त मुख्य सचिव( राजस्व) मनीषा नन्दा ने सोमवार को आरोपित तहसीलदार को निलंबित करने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि कांगड़ा पुलिस ने रविवार को विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया था और आज उसे अदालत में पेश किया गया। 

गौरतलब है कि अजय पराशर बीते शनिवार को अपनी कार से पाईसा जा रहा था। इस दौरान देहरा डिपो की बस के चालक राजेन्द्र से आरोपित अजय कुमार की बहस हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसमें आरोपित खुद को एसडीएम बता रहा है। 

वीडियो को देखकर पुलिस ने चालक राजेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। इसके बाद बीते कल आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। अहम बात यह है कि मुख्‍य आरोपित सहित उसकी मां और भाई विजय कुमार को भी पुलिस ने गिरफ़तार किया है।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए