चंबा पुलिस को बड़ी कामयाबी, 250 पेटी अवैध शराब जप्त

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
चंबा। जिला संवाददाता

सुल्तानपुरा वार्ड में पुलिस व आबकारी एवं कराधान विभाग के संयुक्त प्रयासों से एक देसी शराब की बड़ी खेप को पकड़ा गया है। पुलिस व आबकारी एवं कराधान विभाग ने शुक्रवार शाम को सुल्तानपुर में खड़े एक ट्रक में अबैध रूप से रखी करीब 250 पेटी देसी शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक जो सुल्तानपुर में खड़ा है उसमें अवैध रूप से शराब रखी हुई है।  पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग के साथ मिलकर जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से 250 पेटी देसी शराब की बरामद हुई। 

 फिलहाल पुलिस ने शराब के साथ ट्रक व उसके चालक को हिरासत में ले लिया है और अवैध शराब की पेटियां का बैच नंबर नोट कर उसे सील किया जा रहा है। 

 आगे की कार्रवाई के लिए कल ट्रक चालक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस के साथ संयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी जय धीमान ने बताया कि उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर के पास एक 407 ट्रक खड़ा है जिसमें अवैध रूप से शराब रखी हुई है। 

उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 250 पेटी अबैध रूप से रखी देसी शराब की बरामद की है। उन्होंने बताया की ट्रक चालक से पूछताछ की जाएगी की आखिर वह इतनी बड़ी अवैध शराब की खेप को कहां से ला रहा था। उन्होंने बताया की आने वाले समय में पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से यह अवैध शराब की धरपकड़ का अभियान जारी रहेगा ।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला