शिमला के विख्यात ग्रैंड होटल में भयकंर आग, 20 कमरे जलकर खाक

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो शिमला।  रुचिका

 माल रोड के समीप होटल ग्रैंड की पुरानी बिल्डिंग में गत रात्रि भयंकर आग लग गई और यह ऐतिहासिक धरोहर धूं-धूं कर जल गई। होटल के करीब 20 कमरे खाक हुए हैं। फिलहाल किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक देखी गईं। होटल का गेट तंग होने के कारण दमकल वाहनों को अंदर दाखिल होने में परेशानी हुई।


अग्निशमन कर्मियों को आग पर काबू पाने में चार से पांच घण्टे लग गए। अहम बात यह है कि आग से राख हुआ यह होटल केंद्र सरकार का अतिथि गृह है और शिमला की ऐतिहासिक धरोहरों में एक है। आग की जद में आई होटल की पुरानी बिल्डिंग लकड़ी की बनी हुई थी और निर्माण कार्य के चलते होटल खाली था। इसके बगल में ही होटल की नई बिल्डिंग है,जिसे कि सुरक्षित बचा लिया गया।

 अग्निशमन केंद्र माल रोड से मिली जानकारी के मुताबिक मध्यरात्रि को होटल में भयंकर आग लगने की सूचना मिलने के बाद पांच से अधिक छोटे व बड़े दमकल वाहन मौके पर रवाना किये गए।

सुबह चार बजे के करीब आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया। अग्निकांड की इस घटना से शहर में हड़कम्प मच गया और अन्य होटलों में रहने वाले सैलानी भी सहम गए। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने भी घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है। 



आग किस कारण से लगी फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।राजधानी में इससे पहले भी कई ऐतिहासिक धरोहरें आग से खाक हुई हैं। साल 2014 में ऐतिहासिक धरोहर गार्टन कैसल आग की भेंट चढ़ी थी।
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-RUCHIKA
Himachal Crime News
 Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए