खड्ड में नहाने गए थे चार भाई, तैर न पाने से हुई घटना

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो मंडी। लक्की शर्मा


बल्ह उपमंडल की सिध्याणी पंचायत के भावत गांव के एक युवक की गमौलती खड्ड में डूबने से मौत हो गई। युवक का नाम पीयूष उम्र 16 वर्ष पुत्र नेकराम बताया जा रहा है।
विज्ञापन 
 यह युवक रावमापा भंगरोटू में जमा दो कक्षा में पड़ रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है। युवक के डूबने की खबर सुनकर पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक अपने परिवार के तीन भाइयों के साथ गमौलती खड्ड गज्जू नामक स्थान में नहाने के लिए गया था। 


युवकों को तैरना भी नहीं आता था। नहाते नहाते अचानक पीयूष खड्ड के गहरे पानी में चला गया। पीयूष जब डूबने लगा तो उसने अपने भाइयों को पुकारा। मगर उन्हें भी तैरना नहीं आता था तथा उसे डूबता देख वे जोर जोर से चिलाने लगे। बच्चों के शोर मचाने के बाद गांव वाले व उसके परिजन मौके पर पहुंचे मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पीयूष जिंदगी की जंग हार चुका था। बताया जा रहा है कि चारों युवक मंगलवार दोपहर से घर से गायब थे। 

खेलकूद के बाद चारों भाइयों ने खड्ड में नहाने की योजना बनाई।
इस योजना ने उनसे एक भाई हमेशा के लिए छीन लिया। युवक के डूबने की खबर जब इसी पंचायत के डहणु में हो रहे छिंज दंगल में फैली तो वहां पर कुश्ती दंगल में भाग लेने आये तिलक तलवाली के पहलवानों की टीम जोकि गोताखोर भी हैं ने मौके पर पहुंचकर खड्ड के गहरे पानी में डूबे युवक को पानी से बाहर निकाला। 

रिवालसर पुलिस पीयूष को लेकर लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज नेरचौक ले गई। बुधवार को युवक का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Lucky Sharma
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला