हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो हमीरपुर। जिला में रविवार को 16 लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली, जबकि 7 लोग पॉजीटिव पाए गए। रविवार देर रात को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जिला में 16 लोगों की फॉलोअप रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि स्वस्थ हुए 16 लोगों में गांव बलियाह खुर्द डाकघर कसवाड़ तहसील बड़सर का 35 वर्षीय व्यक्ति और गांव पुतडिय़ाल का 70 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। ये दोनों समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र भोटा में उपचाराधीन थे। इनके अलावा गांव धानवीं का 19 वर्षीय युवक, बड़सर के गांव रमेड़ा का 25 वर्षीय युवक, तहसील हमीरपुर के गांव लोहारडा की 37 वर्षीय महिला, कांगू क्षेत्र के गांव झरेड़ी की 40 वर्षीय महिला, जलाड़ी क्षेत्र के गांव जंगलू का 53 वर्षीय व्यक्ति, गांव रक्कड़ डाकघर पुतडिय़ाल का 21 वर्षीय युवक, जोल सप्पड़ के गांव कोहला पलासरी का 23 वर्षीय युवक, गांव गलोट कलां डाकघर चंगेर का 57 वर्षीय व्यक्ति, चौरी क्षेत्र के गांव स्पाहल का 32 वर्षीय व्यक्ति, समोना गांव का 38 वर्षीय व्यक्ति, तहसील हमीरपुर के गांव नेरी का 50 व...
Comments
Post a Comment