प्रेसी में स्काउटस एवं गाईडस तथा देवदार ईको क्लब ने मनाया विश्व रैड क्रॉस डे

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो मंडी। दिनेश

जिला मंडी व करसोग उपमंडल के दूरदराज क्षेत्र व ग्राम पंचायत बाढो रोहाडा व प्रेसी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेसी में  भारत स्काउटस एवं गाईडस इकाई तथा देवदार ईको क्लब ने स्काउट मास्टर व प्रभारी ईको क्लब अंकुश ठाकुर की अगुवाई में मनाया जिसमें प्रधानाचार्य इन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की तथा शिक्षक मोहन ठाकुर व नरेश कुमार भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन 
 इस अवसर पर शीतल कुमारी व शालू कुमारी ने विश्व रैड क्रॉस सोसाइटी इसके कार्य व उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए इसके संस्थापक हेनरी डयूनेंट  संस्थापक विश्व रैड क्रॉस सोसाइटी के जीवन और विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान हेतू याद किया जिस कारण उन्हें नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया तथा वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर यह मानवता की सेवा में कृतसंकल्प है। 


इस संबंध में अंकुश ठाकुर ने इसके अंतर्गत की जाने वाली विभिन्न सेवाओं के संबंध में जानकारी दी व बताया कि किस प्रकार विकट स्थिति में रैड क्रॉस हमारी मदद करता है.

 सा ही इस अवसर पर बताया कि रक्तदान जैसी मानव सेवा जीवन में क्यूँ जरूरी है व किस तरह से यह किसी का जीवन बचाता है साथ ही विद्यार्थियों को जानकारी दी गई कि रक्तदान कौन कर सकते हैं कितने महीने पश्चात् पुनः रक्त दान किया जा सकता है साथ ही यह भी बताया कि इससे शरीर में किसी भी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती यहाँ तक कि यह आज कल की जीवनशैली में किस प्रकार व्यक्ति को स्वस्थ रखने में सहायक है, वहीं इन्सानियत का फर्ज़ निभा कर यह आत्मिक संतोष भी प्रदान करता है । 7 अप्रैल को करसोग में करसोग रैड क्रॉस  व मेला नलवाड समिति द्वारा पुलवामा शहीदों की याद में आयोजित रक्तदान शिविर में एसडीएम करसोग अपूर्व देवगन, रक्दाताओं व करसोग रैड क्रॉस व सभी सहयोगीयों का उनके योगदान हेतू आभार व्यक्त किया व इसे रैड क्रॉस के कार्यों का उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत किया तथा इस रक्तदान शिविर के नोडल अधिकारी के रूप में अंकुश ठाकुर को नियुक्त करने पर आभार जताया जिसके माध्यम से रैड क्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर मानवता की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

वहीं इस दिवस पर सुंदर पेंटिंग्स बनाईं जिसमें कल्पना गुप्ता, चमन लाल, खूब राज, केहर सिंह,अंजू देवी, नीतेश, नागेश, लोकेन्द्र, शामिल हुए, झाबी राम, हेम राज व मनीष शामिल रहे। इन्द्र सिंह  व अंकुश ठाकुर ने ने सभी से रैड क्रॉस व इससे संबंधित विस्तृत जानकारी जन जन तक पहुंचाने की तथा लोगों से बढ़ चढ़ कर सहयोग देने की अपील का आह्वान भी किया।
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com


Report:-DINESH
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए