भाजपा कार्यकर्ता की चुनौती पर जवाली आए नीरज भारती; सरे बाजार चलाए लात-घूंसे

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कांगड़ा। ललित चौधरी

पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के बेटे और राज्य की कांग्रेस सरकार में सीपीएस रहे नीरज भारती शनिवार को यहां बाजार में सरेआम लात-घूंसे चलाते नजर आए। मामला उस वक्त गरमा गया जब उन्हें चुनौती देने वाला भाजपा कार्यकर्ता जावली बाजार में पहुंच गया। उसके बाद दोनों तरफ से खींचतान शुरू हो गई।


इसदौरान उन्होंने लात-घूंसे चलाने शुरू कर दिए। दूसरी ओर से भी एक थप्पड़ आया, पर स्पष्ट नहीं हुआ कि किसके गाल पर जा लगा। इस सबसे निपटने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाकर नीरज भारती को घर भेज दिया। घटना कोएएसपी राजेश कुमार ने कहा-दोनों पक्षों पर कार्रवाई होगी।

दरअसल, नीरज को लेकर भाजपाकार्यकर्ता ने इस बात का चैलेंज दिया था कि वह जवाली आकर दिखाएं तो यहां से वापस नहीं जा पाएंगे। नीरज उसी चैलेंज को स्वीकार करते हुए शनिवार कोशिमला से अपने गृह क्षेत्र जवाली पहुंचे थे। यहां उन्होंने खुलेआम ऐलान किया थाकि अगर उनके किसी कार्यकर्ताको हाथ लगाया तो एक मर्डर की सजा भी मौत, दस करेंगे तो उसकी भी मौत होगी।

उन्होंने ये बात जवाली के कैहरियां चौराहे पर उस वक्त कही। हालांकि इस दौरान पुलिस नीरज को वहां से चलने के लिए मनाती रही, पर वह 12 बजे तक वहीं रुके रहे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय भाजपाविधायक को चेतावनी दी कि अगर उनके किसी भी कार्यकर्ताको तंग, परेशान किया तो खैर नहीं होगी।


वह बोले कि चुनौती के मुताबिक वह तो समय पर पहुंच गए, पर जब वह उस भाजपाकार्यकर्ता को बुलाएंगे जिसने आज आने की चुनौती दी थी।इसी दौरानवह कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ वहां आ गया और दोनों पक्षों में बीचखींचतान शुरू हुई।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Lalit Chaudhary
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत