रोहतांग दर्रे पर दौड़ीं HRTC की बसें, DC लाहौल ने दिखाई हरी झंडी

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो लाहौल स्पीति/कुल्लू। पूजा ठाकुर
रोहतांग दर्रे के बहाल होते ही बुधवार से लाहौल-स्पीति के लिए बस सेवा भी शुरू कर दी गई है। एच.आर.टी.सी. केलांग डिपो ने कुल्लू व मनाली से एक-एक बस जहां लाहौल के लिए चलाई है, वहीं केलांग से भी 2 बसों को कुल्लू व मनाली के लिए चलाया गया है। बुधवार सुबह डी.सी. लाहौल-स्पीति अश्विनी कुमार चौधरी ने बस को हरी झंडी दिखाकर केलांग से कुल्लू के लिए रवाना किया। 
5 माह बाद एच.आर.टी.सी. द्वारा लाहौल के लिए बस सेवा शुरू करने से जहां लोगों ने राहत की सांस ली है वहीं अब लोगों को टैक्सियों का भारी-भरकम किराया खर्च कर लाहौल नहीं पहुंचना पड़ेगा। एच.आर.टी.सी. के केलांग डिपो के आर.एम. मंगल चंद मनेपा का कहना है कि रोहतांग दर्रे के बहाल होते ही जहां निगम ने बस का ट्रायल सोमवार को दर्रे पर किया था, वहीं ट्रायल सफल होने के बाद यह निर्णय लिया गया था कि बुधवार को केलांग-कुल्लू रूट पर बस सेवा को बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह जहां 2 बसों को कुल्लू व मनाली से केलांग के लिए भेजा गया, वहीं केलांग से भी 2 बसों को कुल्लू व मनाली के लिए भेजा गया।
रोहतांग दर्रा पार कर कुल्लू व लाहौल पहुंची बसेंउन्होंने बताया कि सभी बसें आसानी से रोहतांग दर्रा पार कर कुल्लू व लाहौल पहुंच गई हैं। उन्होंने बताया कि रोहतांग दर्रे के बहाल होने के बाद लोग यह इंतजार कर रहे थे कि कब एच.आर.टी.सी. की बस सेवा लाहौल के लिए शुरू होगी। उन्होंने बताया कि निगम ने बिना समय गंवाए जहां लाहौल के लिए बस सेवा शुरू कर दी है वहीं लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लाहौल के अन्य क्षेत्रों से भी कुल्लू के लिए बसों को चलाया जाएगा।





Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Puja Thakur
Himachal Crime News
 Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत