चौगान मैदान में भड़की आग, 6 झुग्गियां खाक, 2 लाख का नुकसान

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो सोलन। मोहित

अर्की में नगर पंचायत के चौगान मैदान के समीप देर रात हुए भीषण अग्निकांड में प्रवासियों की लगभग आधा दर्जन झुग्गियां जलकर राख हो गई।  जानकारी के अनुसार यह झुग्गियां एक निजी भूमि पर बनाई गई थी।  


उस समय इन झुग्गियां में कोई नहीं था। हालांकि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनीमत यह रही कि झोंपड़ियों में रहने वाले व्यक्ति पिछले कुछ समय से उन झोपड़ियों  में नहीं रह रहे थे जिसके कारण जानी नुक्सान होने से बच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा बीती देर रात को हुआ।

वहां के स्थानीय निवासियों  ने बताया कि वह भोजन करने के पश्चात चौगान मैदान में घूम रहे थे कि अचानक उन्हें मैदान से महज कुछ दूरी पर धुआं उठता दिखाई दिया और उनके वहां पहुंचने पर यह धुआं आग की लपटों में तब्दील हो चुका था। देखते ही देखते कुछ झोंपड़ियां जलकर राख हो गई।

 स्थानीय लोगों  द्वारा इस आग को बुझाने की भी कोशिश की गई और इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग का एक दल वहां मौके पर पहुंचा और उसने आग पर काबू पा लिया।

अर्की नागरिक उपमंडलाधिकारी विकास शुक्ला ने  वहां पर जाकर मौके का जायजा लिया। वहां लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये का नुकसान पाया गया है । उन्होंने बताया कि जिन प्रवासी लोगों की झुग्गी झोंपड़ियों में आग लगी है उनसे संपर्क किया जा रहा है। जैसे ही उन लोगों से संपर्क होगा उन्हें तुरन्त राहत दे दी जाएगी। 
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com


Report:-Mohit Kapoor
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए