सतलुज नदी में कूदा 22 वर्षीय युवक, मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो मंडी।लक्की शर्मा


डैहर में सतलुज पुल से एक 22 वर्षीय युवक ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी है। सूचना के मुताबिक युवक ने जहाँ से छलांग लगाई उसकी कुछ दूरी पर उसका बड़ा भाई था, उसने छोटे भाई को रोकने का प्रयास किया। 

विज्ञापन 
लेकिन देखते ही देखते युवक ने पुल की रेलिंग से चढ़कर सतलुज में छलांग लगा दी। छलांग लगाने वाले युवक बलराम के बड़े भाई राकेश ने इसकी सूचना रोते-बिलखते हुए डैहर पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुँच डैहर पुलिस चौकी प्रभारी जगत राम व अन्य कर्मियों ने काफी दूर तक सतलुज के तट के आस-पास युवक की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू बीच मे ही रोकना पड़ा।

मंगलवार को भी पुलिस ने युवक को सतलुज किनारे ढूंढ़ने का बहुत प्रयास किया गया, लेकिन युवक का कोई भी सुराग़ हाथ नहीं लग पाया। वहीं पुलिस ने लापता युवक के बड़े भाई के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। 

डीएसपी सुंदरनगर तरनजीत सिंह ने बताया कि सतलुज पुल से युवक ने छलांग लगाई। लापता युवक के भाई के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। लापता युवक की तलाश जारी है।
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Lucky Sharma
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए