हिमाचल के सीएमओ 14 दिन के लिए हुए बन्द

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। विशेष संवाददाता

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की सभी शाखाओं के कर्मचारी और अधिकारी 14 दिन के लिए क्वारंटीन हो गए हैं। इन कर्मचारियों को घर से बाहर न निकलने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि अगर इसी बीच किसी की तबीयत खराब होती है तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग और सचिवालय को दें। मुख्यमंत्री कार्यालय की शाखाओं से करीब 30 कर्मचारी क्वारंटाइन किए गए हैं।


कोरोना के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं सुनने के लिए बनाए गए सैल को भी बंद कर दिया गया है। कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए लोगों से फोन पर ही संपर्क करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री भी समय-समय पर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात कर रहे हैं।


सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संगठन के प्रधान संजीव शर्मा ने कहा कि सचिवालय सामान्य प्रशासन से ये आदेश हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सुबह और शाम दो बार शाखाओं को सैनिटाइज करने की बात कही है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

ऊना: 15 साल कि नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

पालमपुर: एक साल पहले भाई ने बहन कि डोली को दिया था कन्धा, अब दिया अर्थी को ☹️

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीकों का ऐलान

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी