हिमाचल प्रदेश में इन 3 दिनों तक है भारी बारिश कि संभावना

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। स्पेशल डेस्क

शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप भी खिली। बुधवार को सिर्फ धर्मशाला में 24 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई। गुरुवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। 24 से 26 जुलाई तक प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश भर में 28 जुलाई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

बुधवार को प्रदेश में सुबह के समय हालांकि कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे लेकिन, दोपहर बाद प्रदेश में मौसम साफ हो गया। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी दर्ज हुई। मंगलवार रात को मनाली में 32, कोठी में 18, बंजार में 17, जुब्बल में 16, डलहौजी में 13, पांवटा साहिब में 10, भुंतर-नाहन में 9, कल्पा-चंबा में 8, केलांग में 6, हमीरपुर में 5 और शिमला में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। उधर, बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.2, बिलासपुर में 34.0, हमीरपुर में 33.8, भुंतर में 31.4, कांगड़ा में 30.3, सुंदरनगर में 29.8, चंबा में 29.7, सोलन में 29.5, धर्मशाला में 27.4, नाहन में 23.9, शिमला में 20.5, केलांग में 19.9, डलहौजी में 18.7 और कल्पा में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

करोना के संकट में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला सादगी से शुरू

🚧🚨जम्मू ग्रेनेड हमले के बाद हिमाचल में अलर्ट

मंडी: छेड़छाड़ के आरोपी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाया फंदा

चलते ट्रैक्टर से उछलकर गिरा व्यक्ति, टायर के नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत

छत पर चल रहा लोगों का इलाज, अस्पताल में बिस्तरों की कमी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती, ICU में चल रहा इलाज

Apprentice Recruitment: यहां अप्रेंटिस के पदों पर निकलीं नौकरियां, स्नातक और आईटीआई पास करें आवेदन

ऊना: ज़िला में एक ही साथ आए कोरोना के 24 नए मामले