Shimla:सड़क से फिसली जीप, एक की मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। ऋषव कुमार

रामपुर में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सड़क हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार घानवी से रामपुर की ओर आ रही एक जीप (एचपी-63बी-1442) रत्नपुर के पास हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि जीप सड़क से फिसलकर पास ही बने एक घर की सीढ़ियों पर गिर गई। अलसुबह हुए इस हादसे का पता जब आसपास के लोगों को चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जीप में छह लोग सवार थे जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतक की पहचान योगेश शर्मा (24) पुत्र टिक्कम राम निवासी ढांसा, रामपुर के रूप में हुई है। इसके अलावा खुशवंत सिंह (24) पुत्र सतेंद्र सिंह निवासी धारगोड़ा, अजय कुमार (28) पुत्र रमेश निवासी सुन्नी, राजपाल (20) पुत्र भिरत राम निवासी निरमंड, सुनील कुमार (25) पुत्र नोक राम निवासी सुन्नी और नरेंद्र कुमार (25) पुत्र देवराज निवासी सुन्नी घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सभी घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यू वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

ऊना: 15 साल कि नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

पालमपुर: एक साल पहले भाई ने बहन कि डोली को दिया था कन्धा, अब दिया अर्थी को ☹️

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीकों का ऐलान

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी