सोलन में एक साथ आए दस मामले

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो।

राज्य में रविवार को 19 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सोलन में एक साथ दस, कांगड़ा जिले में छह, चंबा में दो और मंडी में एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया है। सोलन के बीबीएन क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के एक साथ दस मामले सामने आए हैं। सभी मामले बीबीएन क्षेत्र के हैं। इनमें बाहरी राज्यों से उद्योग में काम करने पहुंचे कामगार शामिल हैं जो हाल ही में देश के अलग-अलग हिस्सों से यहां कमाने पहुंचे थे। सोलन में अब एक्टिव मामले 85 हो गए हैं।

मंडी के बल्ह क्षेत्र के कुम्मी गांव में 22 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। युवती को कोविड सेंटर ढांगसीधार शिफ्ट किया गया है। युवती गुरुग्राम से दो जुलाई को घर लौटी थी।दुबई से लौटा चुवाड़ी चंबा का 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। केरल से लौटा तारागढ़ चंबा का 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं चंबा में तीन कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
कांगड़ा के शाहपुर का 59 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 26 साल की बेटी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। संक्रमित पिता के संपर्क में आने से जवाली की 13 वर्षीय बेटी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है। वहीं घार हड़सर का छह साल का बच्चा संक्रमित पिता के संपर्क में आने से कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। दिल्ली से लौटी जयसिंहपुर की 55 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यूपी से लौटा बाघ बासा वजीरा का 53 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं कांगड़ा जिले में 12 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ऊना: 15 साल कि नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

पालमपुर: एक साल पहले भाई ने बहन कि डोली को दिया था कन्धा, अब दिया अर्थी को ☹️

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग