हमीरपुर में दो लोग पाए गए पॉजिटिव, तीन हुए स्वस्थ

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
हमीरपुर। 

जिला में मंगलवार को दो लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं, जबकि तीन लोग ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही मंगलवार शाम तक जिला में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 302 हो गई है। इनमें से 279 लोग ठीक हो चुके हैं।

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि मंगलवार शाम को पॉजिटिव पाए गए दो लोगों में हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर एक का 47 वर्षीय व्यक्ति शामिल है जोकि 19 जुलाई को मुंबई से लौटा था और उसे गृह संगरोध में रखा गया था। दूसरा संक्रमित व्यक्ति सुजानपुर के वार्ड नंबर तीन का है। वह उत्तराखंड से चंडीगढ़ और वहां से घर आया था और उसे भी गृह संगरोध में रखा गया था। इन दोनों पॉजिटिव लोगों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वस्थ हुए लोगों में गांव नेउल डाकघर कसवाड़ की 60 वर्षीय महिला, बड़सर उपमंडल के गांव गरडी डाकघर बलबिहाल का 35 वर्षीय व्यक्ति और भोरंज के गांव डोह का 18 वर्षीय युवक शामिल है। इन तीनों लोगों को घर भेजने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

कभी बेटे की लाश देखने, कभी घायल पति को संभालने दौड़ती रही ज्योति

अफगानिस्तान संकट: अब भी 20 भारतीय नागरिक, 140 अफगान सिख और हिंदू फंसे, आना चाहते हैं वापस

कोहली का 'विराट' शतक: केकेआर के खिलाफ गरजा किंग का बल्ला, IPL और टी20 में इन उपलब्धियों को हासिल कर रचा इतिहास

जिस होटल में ठहरना पसंद करते रहे सोनिया गांधी, बिग बी और सचिन तेंदुलकर, उसी वाइल्ड फ्लावर हॉल को लीज पर देगी सुक्खू सरकार

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सुखविंदर सरकार ने 1500 रुपए की गारंटी नहीं की पूरी, पहले से पेंशन ले रही महिलाओं की राशि 1500 रुपए की

दर्दनाक हादसा: गाड़ी में सोए रह गए चार लोग, आए थे भूस्खलन कि चपेट में

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

सोलन:यूको बैंक प्रबंधक पर धोखादड़ी का मामला दर्ज