सोलन और सिरमौर में सामने आए 51 कोविड संक्रमित मामले

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

रविवार को 63 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सोलन जिले में एक साथ 26, गोविंदगढ़ मोहल्ला नाहन में 25, कांगड़ा में 5, ऊना में 4, हमीरपुर में 2 और मंडी में 1 कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। नाहन शहर के गोविंदगढ़ मोहल्ला में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने से स्थिति गंभीर हो गई है। एक गर्भवती महिला के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मोहल्ला में की जा रही सैंपलिंग में पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को मोहल्ला के ही 25 नए लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। एक साथ कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं।


वहीं, नाहन शहर के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है। जबकि अकेले गोविंदगढ़ मोहल्ला में ही कुल 38 एक्टिव केस हो गए हैं। उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने 25 नए मामले आने की पुष्टि की है। तीन दिन पहले डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में चेकअप को पहुंची गोविंदगढ़ मोहल्ला की एक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। इसके बाद उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए तो दस लोग पॉजिटिव पाए गए। शनिवार रात भी यहां का एक युवक पॉजिटिव पाया गया था।


एक साथ इतनी अधिक संख्या में कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद प्रशासन ने पूरे मोहल्ले को सील कर दिया है। जबकि नाहन शहर भी बंद कर दिया गया है। मोहल्ला में बड़े पैमाने पर सैंपलिंग हो रही है। शनिवार को लिए गए सैंपलों की रविवार शाम को पहुंची रिपोर्ट ने सभी को चिंता में डाल दिया है। लैब से आई रिपोर्ट में एक साथ 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी लोग गोविंदगढ़ मोहल्ला के रहने वाले हैं। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं जिनकी उम्र दो और पांच वर्ष बताई जा रही है। पॉजिटिव आए मामलों में नौ महिलाएं और 15 पुरूष हैं। 25 मामलों की उम्र दो साल से लेकर 57 साल के बीच है।

सोलन जिले में एक साथ 26 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। नालागढ़ और करूआणा के दो लोग रैंडम सैंपलिंग में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोविड-19 व्यक्ति के संपर्क में आने से चार लोग भी संक्रमित हो गए हैं। सात लोग पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। दस लोग संस्थागत क्वारंटीन थे जिनके सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।

कांगड़ा जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। हैदराबाद से लौटा पालमुपर क्षेत्र का रहने वाला सेना का जवान संक्रमित पाया गया है। दिल्ली से लौटा जवाली का 26 वर्षीय युवक, दिल्ली से लौटा कांगड़ा तहसील का 23 वर्षीय युवक, दिल्ली से लौटी बैजनाथ की 28 वर्षीय युवती और सूरत गुजरात से लौटा पालमपुर का 31 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं कांगड़ा में आज 9 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

हमीरपुर जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। दिल्ली से लौटी मियूल कसवाड़ की 60 वर्षीय महिला और झारखंड से लौटा बड़सर का रहने वाला 36 वर्षीय सेना का जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है। ऊना में रविवार को चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र से लौटी हरोली के बाथू की 28 वर्षीय महिला और उसकी दो माह की बेटी संक्रमित पाई गई हैं। वहीं तीसरी पॉजिटिव भी इसी परिवार की 27 साल की युवती है जोकि संस्थागत क्वारंटीन थी। चौथा पॉजिटिव बिहार से लौटा 26 वर्षीय प्रवासी युवक है जोकि संस्थागत क्वारंटीन था।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

शिमला: पति ने फंदा लगाकर व पत्नी ने जहर खाकर की खुदकुशी

अनलॉक 2.0: राज्य से आ सकेंगे पर्यटक, होंगी यह शर्तें

शिमला में चिट्टा सप्लाई करने वाला मास्टरमाइंड डेविड गिरफ्तार, पुलिस ने जीरकपुर से दबोचा

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

नादौन: ड्रग्स सहित 1 लाख के कैश और जिंदा कारतूस के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

स्वामी विवेकानंद संस्थान चंडीगढ़ में हिमाचल के छात्र हो रहे हैं परेशान

हिमाचल विधानसभा के बाहर जयराम ठाकुर व अन्य भाजपा विधायकों ने बेचा दूध

Investment: वैश्विक निवेश में पांच साल में करीब 480% का उछाल; US-चीन की अगुवाई, भारत तेजी से उभरता खिलाड़ी

Israel-US Meet: ईरान वार्ता पर ट्रंप और नेतन्याहू की होगी अहम बैठक, इस्राइल बोला- मिसाइल समर्थन भी बने मुद्दा

सतलुज नदी में डूबे व्यक्ती की 4 दिन बाद नंगल नहर में मिली लाश