ऊना: NH पर कार और स्कूटी कि जोरदार टक्कर, एक घायल

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ऊना। जतिन कुमार

अम्ब-ऊना हाइवे के तहत कुठियाड़ी में हुई सड़क दुर्घटना में 2 लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने एक की स्थिति नाजुक देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाइ्र शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार वीरवार रात्रि करीब साढ़े 9 बजे कुठियाड़ी में नंदपुर से अम्ब की तरफ जा रही एक स्कूटी की विपरीत दिशा से आ रही एक कार से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी चालक वाहन सहित करीब 40 फुट दूर जाकर गिरा जबकि कार भी टक्कर के बाद विपरीत दिशा की तरफ मुड़ गई। इस सड़क हादसे में स्कूटी चालक नीरज शर्मा (27) पुत्र प्रेम चंद निवासी अठीयार अम्बेहड़ा धीरज, बंगाणा व कार चालक सौरभ कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी नंदपुर को गंभीर चोटें आई हैं।



पुलिस का कहना है कि इस सडक हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए नीरज को रैफर किया गया है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान पर लापरवाही व तेज रफ्तारी से वाहन चलाने के आरोप में दोनों वाहनों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरिन्दर कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

ऊना: 15 साल कि नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

पालमपुर: एक साल पहले भाई ने बहन कि डोली को दिया था कन्धा, अब दिया अर्थी को ☹️

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीकों का ऐलान

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी